मुंगेर, जून 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे परिचालन को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जमालपुर रेलवे यार्ड में शंटिंग मेला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक परिचालन सुरक्षा प्रबंधक (एओएम) मालदा नंदकिशोर शर्मा ने किया। मौके पर शंटिंग कार्य से जुड़े रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा परिचालन संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। एओएम नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि, सुरक्षा ही रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सुरक्षा मानक उन्होंने मालगाड़ियों एवं यात्री डिब्बों की शंटिंग के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, संकेतों के सही उपयोग, संचार व्यवस्था की मजबूती तथा तकनीकी नियमों के पालन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कर्मचार...