जमालपुर स्टेशन यार्ड में आयोजित हुआ शंटिंग मेला, रेल सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर
मुंगेर, मई 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल परिचालन में सुरक्षा और सतर्कता को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जमालपुर स्टेशन की रेलवे यार्ड में शंटिंग मेला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व जमालपुर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार ने किया। कार्यक्रम में रनिंग डिपार्टमेंट से जुड़े फील्ड स्टाफ, शंटमैन, शंटर और पॉइंट्समैन को शंटिंग कार्य से जुड़ी तकनीकी जानकारियां एवं सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई。
कार्यक्रम का महत्व मौके पर एसएस दीपक कुमार ने कहा कि रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ ही रेल परिचालन की असली ताकत हैं। शंटिंग के दौरान सबसे अधिक जिम्मेदारी इन्हीं कर्मचारियों पर होती है और रेलवे सुरक्षा की पूरी नींव उनकी सतर्कता पर टिकी रहती है। उन्होंने कहा कि दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.