मुंगेर, अप्रैल 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गर्मी के बीच जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही प्लेटफार्म पर पंखे और लाइटें बंद रहीं, जिससे उमस भरी गर्मी में यात्री बेहाल नजर आए। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कत हुई। कई यात्रियों ने बताया कि लंबे इंतजार के दौरान पीने के पानी और ठंडक की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और भी खराब हो गई। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी परेशानी से बचा जा सके। इस बावत जमालपुर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य सुरक्षा और यात्री...