मुंगेर, मार्च 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल रेलवे स्टेशन जमालपुर पर बुधवार को करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रहने और दो लिफ्ट के एक साथ खराब हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसके कारण स्टेशन की एस्कलेटर भी पूरी तरह बंद पड़ी रही। इससे बुजुर्ग, महिलाएं व पुरूषों और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों की मुश्किलें काफी उठानी पड़ी। बिजली नहीं रहने के कारण यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का सहारा लेना पड़ा। भारी सामान के साथ सीढ़ियां चढ़ना-उतरना लोगों के लिए बेहद कठिन साबित हुआ।कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी में उन्हें दौड़भाग करनी पड़ी, जिससे अफरातफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों में शोभा...