मुंगेर, अप्रैल 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल रेलवे स्टेशन जमालपुर पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनाए गए नए पोटिको शेड का करीब 100 फीट लंबा छज्जा अचानक तेज हवा के झोंके में उड़कर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ थी, लेकिन सौभाग्य से कोई इसकी चपेट में नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह से ही तेज हवा चल रही थी। कई यात्री शेड के नीचे खड़े थे, जबकि कुछ प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ छज्जे का एक बड़ा हिस्सा उखड़कर नीचे आ गिरा, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन नंबर 12367 अप भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने वाली थी। प्लेटफार्म तक जाने के लिए शेड के नीचे से ही लोग जा आ रहे थे। अचानक...