मुंगेर, अप्रैल 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेल के 173वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को जमालपुर स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर और उप महाप्रबंधक (सामान्य) शिवराम मांझी के निर्देशानुसार रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सीडब्लूएम विनय प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत जमालपुर स्टेशन परिसर के साथ-साथ जमालपुर से रामपुरहाट जाने वाली सवारी गाड़ी में भी यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जहां यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित कर प्रेरित किया गया।यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे स्टेशनों और ट्रेनों को साफ रखने में भारतीय रेल का सहयोग करें, चलती ट्रेन से कचरा बाहर न फेंकें और कूड़...