जमालपुर स्टेशन पर ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, इंटरसिटी ट्रेन से उतरते ही सीआईबी-आरपीएफ ने दबोचा
मुंगेर, मई 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार देर रात्रि में आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान आदर्श थाना क्षेत्र के बड़ी केशोपुर, ईदगाह रोड निवासी पप्पू मंडल के 20 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से पांच पुड़िया में कुल 26.12 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी कीमत खुले बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से रेल मार्ग के जरिए अवैध मादक पदार्थ की खेप जमालपुर लाई जा रही है。
विशेष टीम का गठन सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.