मुंगेर, मार्च 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल स्टेशन जमालपुर पर इन दिनों आवारा जानवरों का जमावड़ा यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी बनता जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर गाय और कुत्तों की मौजूदगी के बाद अब बंदरों का आतंक भी बढ़ गया है। मंगलवार की दोपहर करीब 12:45 बजे एक बड़ी घटना सामने आई, जब बंदरों के झुंड ने यात्रियों पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12367 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस के आगमन की घोषणा के बाद यात्री प्लेटफॉर्म संख्या 1 से फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के जरिए प्लेटफॉर्म 2 की ओर जा रहे थे।इसी दौरान पहले से मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक महिलाओं पर आक्रामक हमला कर दिया। बंदरों ने यात्रियों के बैग छीनने की कोशिश की और नाखूनों से हमला कर दिया, जिसमें अभयपुर निवासी श्यामा देवी, अदित्या कुमारी सहित एक बच्चा घायल हो गया। हालांकि सभी किस...