मुंगेर, अप्रैल 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं इन दिनों लगातार प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक स्टेशन का एकमात्र एस्केलेटर बंद रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मजबूरन रैंप और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय जब यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है, उसी दौरान एस्केलेटर के बंद रहने से परेशानी और बढ़ गई। वाहन स्टैंड से प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो, तीन और चार तक जाने वाले यात्रियों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ी। कई यात्रियों ने प्लेटफॉर्म संख्या एक के पोर्टिको से प्रवेश कर लिफ्ट का सहारा लिया, लेकिन वहां भी भीड़ के कारण इंतजार करना पड़ा। यात्री रीणा देवी ने बताया कि अगर मेंटेनेंस का ...