मुंगेर, अप्रैल 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार की सुबह उस समय हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टिकट चेकिंग के दौरान टीटी और यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्लेटफार्म पर खड़ी किऊल-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन के दौरान चेकिंग कर रही महिला टीटी और एक यात्री के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों की भीड़ जुटने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शी यात्री रुस्तम कुमार, अखिलेश, पप्पू कुमार, नवीन कुमार, अरुण पासवान, अशोक पासवान, विजय, मनोज कुमार, सोनू, आनंद कुमार और निशा कुमारी सहित कई लोगों ने बताया कि टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों का दोहन किया जाता है और विरोध करने पर आरपीएफ व जीआरपी की कार्रवाई की धमकी देकर दबाव बनाया जाता है।इसी यह भ...