जमालपुर स्टेशन पर आरपीएफ का फिर एक्शन: विक्रमशिला में चोरी कर भाग रहा रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक
मुंगेर, मार्च 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे स्टेशन परिसर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम लगातार सघन निगरानी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने एक शातिर युवक को चोरी के सामान के साथ दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सफियासराय थाना क्षेत्र के इंद्ररुख गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र रवीश कुमार है।जमालपुर आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर राजीव नयन और सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें चोरी का सामान बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस खुलने के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दोनों हाथों में थैला लेकर तेजी से निकलता दिखा। गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.