मुंगेर, अप्रैल 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल यार्ड पोस्ट जमालपुर आरपीएफ ने सोमवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सख्त कार्रवाई करते हुए बेवजह घूमने, अनधिकृत रूप से बैठने और बिना टिकट समय बिताने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन ने की, वहीं टीटीई टीम के साथ एक दर्जन बेटिकट छात्र-छात्राएं और यात्रियों से हजारों रूपये जुर्माना के तौर पर वसूला। इससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मचा रहा। तथा अनाधिकृत यात्री इधर-उधर भागते नजर आए। अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 को केंद्र में रखते हुए विशेष निगरानी की गई। इस दौरान कई ऐसे लोग पकड़े गए, जो बिना किसी वैध कारण के स्टेशन पर घूम रहे थे या लंबे समय से बैठे थे। आरपीएफ टीम ने मौके पर ही उनसे जुर्माना वसूलवाया। जिससे अन्य लोगों में भी डर का माहौल बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.