मिर्जापुर, मई 2 -- जमालपुर। एडिशनल सीएमओ डॉ. मुकेश प्रसाद ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका जांच में सभी कर्मचारी मौजूद मिले। उन्होंने दवा स्टोर का निरीक्षण कर दवाओं को व्यवस्थित रखने और बढ़ते तापमान को देखते हुए कोल्ड रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बेड, लेबर रूम व अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। साफ-सफाई व अग्निशमन व्यवस्था पर संतोष जताया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ड्रग वेयरहाउस में कोल्ड चेन स्टोरेज बंद, मांगा स्पष्टीकरण यह भी पढ़ें- प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत कर्मियों का वेतन रोका यह भी पढ़ें- कालाजार रिसर्च सेंटर व एसकेएमसीएच का निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.