मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर एक संवाददाता। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र (166) में सड़क और पुलों के समग्र विकास को लेकर विधायक नचिकेता मंडल ने बिहार सरकार से विस्तृत मांग रखी है। विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी को पत्र लिखकर क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुलों के जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण तथा उच्चीकरण-चौड़ीकरण की मांग की है। विधायक ने बताया कि, मुंगेर ग्रामीण कार्य प्रमंडल के अंतर्गत जमालपुर और धरहरा प्रखंड तथा तारापुर ग्रामीण कार्य प्रमंडल के अंतर्गत हवेली खड़गपुर प्रखंड में कई महत्वपूर्ण सड़कें और पुल बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने कुल 16 सड़कों और पुलों की सूची विभाग को उपलब्ध कराते हुए इनके लिए मंत्री से डीपीआर बनाने और शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। विधायक की मांगों में एनएच-80 से जुड़ी सफियाबाद-दशरथपुर-इटवा सड़क का ...