मुंगेर, जुलाई 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्टेशन से रेल इंजन कारखाना (वर्कशॉप) जाने वाली मुख्य रेल लाइन की जर्जर पटरी को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को रेलवे के पीडब्ल्यूआई (स्थायी पथ) विभाग की टीम पूरे दिन मरम्मत कार्य में जुटी रही।

मरम्मत कार्य इस दौरान ट्रैक के नीचे की मिट्टी एवं गिट्टी हटाकर क्षतिग्रस्त पटरी को बदला गया, ताकि वर्कशॉप से निकलने वाले वैगन और अन्य रेल वाहनों का परिचालन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से हो सके। रेलवे कर्मियों ने तकनीकी मानकों के अनुरूप ट्रैक की मरम्मत करते हुए आवश्यक स्थानों पर नई पटरी बिछायी। कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया तथा आवश्यकतानुसार ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य पूरा किया गया।

अवसंरचना सुधार इस बावत पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि, यात्रियों को अ...