मुंगेर, जुलाई 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जुबलीवेल स्थित कन्हैया सिंह के आवास पर मोर्चा के संरक्षक दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रेल कारखाना के विकास, कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन मोर्चा के संयोजक सह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। यह भी पढ़ें- Munger News: जमालपुर मार्शलिंग यार्ड मालगोदाम में ठेकेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस-आरपीएफ ने संभाला मोर्चाबैठक के मुख्य बिंदु बैठक में संघर्ष मोर्चा ने जमालपुर रेल कारखाना को पूर्व मध्य रेलवे में शामिल करने, कारखाना को निर्माण इकाई (प्रोडक्शन ...