मुंगेर, सितम्बर 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे मालदा मंडल के अधीन जमालपुर लोको शेड में मंगलवार को शंटिंग के दौरान एक ही रेल पटरी पर आमने-सामने आए दो इंजनों की टक्कर की घटना को लेकर रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने एडीआरएम एके मौर्या एवं सीनियर डीएमई केके दास को मामले की जांच का आदेश दिया है। सप्ताहभर के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की गई है। जांच शुरू होते ही शेड के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खलबली मची हुई है। यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ सह डिप्टी जीएम (जी) शिवराम मांझी ने दी। उन्होंने कहा कि एक ही पटरी पर दो इंजनों का इस तरह आमने-सामने आ जाना सामान्य घटना नहीं है। इंजन और रेल पटरी को नुकसान पहुंचने के साथ रेलवे को आर्थिक क्षति हुई ह...