जमालपुर रेल कारखाना में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय संवेदनशीलता संगोष्ठी संपन्न
मुंगेर, जुलाई 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के जमालपुर रेल कारखाना में केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि (सीएसबीएफ) के अंतर्गत दिव्यांग कर्मचारियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आयोजित दो दिवसीय संवेदनशीलता संगोष्ठी मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इन 27 एवं 28 जुलाई 2026 को आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य दिव्यांग कर्मचारियों को उनके अधिकारों, सरकारी सुविधाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा कार्यस्थल पर समावेशी और संवेदनशील वातावरण को बढ़ावा देना था। संगोष्ठी समारोह का उद्घाटन सीडब्लूएम विनय प्रसाद वर्णवाल, सीपीओ राजीव कुमार सहित अन्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर सीडब्लूएम ने कहा कि दिव्यांग कर्मचारियों को समान अवसर, सम्मान और सहयोग प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से दिव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.