मुंगेर, फरवरी 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर के इतिहास के पन्नों में अब धीरे-धीरे लोको रेलवे कॉलोनी की जर्जर 100 क्वार्टर्स दफन होने लगा है। अप्रैल माह से यहां एक भी क्वार्टर नहीं दिखेगा। रेलवे यहां जमालपुर धरहरा पथ को जोड़ने वाली नई सड़क का निर्माण करेगा। ताकि जमालपुर स्टेशन रोड से कारखाना गेट संख्या छह तक बड़े व छोटे गाड़ियों का आवाजाही सुचारू रूप से किया जा सके। इसके अलावा वर्तमान में जमालपुर रेलवे की ऊपरी सड़क को जमालपुर स्टेशन के अधीन ले लिया जाएगा। इससे स्टेशन का विस्तारीकरण होगा, वहीं क्वार्टरों में अवैध कब्जाधारी जैसी समस्याएं भी समाप्त हो जाएगी। गौतरलब है कि रेल इंजन कारखाना जमालपुर की स्थापना 8 फरवरी 1862 को हुई थी। अंग्रेजों ने शहर में चार रेलवे कॉलोनियों में रामपुर, दौलतपुर, ईस्ट और लोको कॉलोन...