मुंगेर, दिसम्बर 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे में वेकेंसी निकलने का सिलसिला जारी है। रेलवे द्वारा वर्तमान में वेकेंसी में आने वाले नए कर्मी को सेफ्टी पद में ही विशेष खपत की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में ईस्टर्न रेलवे के जमालपुर, कंचरापाड़ा और लिलुआ जैसे वर्कशॉप के लिए नयी वेकेंसी निकाली जाएगी। यह बातें पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देवऊस्कर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में दूसरे दिन रविवार को रेल कारखाना के निरीक्षण के दौरान कही। जीएम ने कहा कि नयी वेकेंसी निकालने के पूर्व कल-कारखानों को आधुनिकीकरण किया जा रहा है। कई नयी मशीनें लायी जा रही है। वहीं नए-नए वर्कलोड भी दिए जा रहे हैं। खासकर, जमालपुर वर्कशॉप में बीटीपीएन वैगन, फ्लेट वैगन, 8 व्हीलर टावर कार जैसे नए वर्कलोड दिया गया है। इसके अलावा ईस्टर्न रेलवे के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.