आदित्यपुर, मई 27 -- गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर मौजा में कथित भू-माफियाओं के आतंक से जमीन विवाद का मामला गहराता जा रहा है। इस क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की खाली पड़ी जमीन को अन्य के नाम बेचने से दो पक्षों में विवाद कभी भी हिंसक रूप ले सकता है। आदित्यपुर थाना पुलिस एवं अंचल कार्यालय की ओर से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि दो दिन पूर्व जमालपुर मौजा की एक जमीन पर दावा करते हुए कुछ लोगों ने अमित कुमार एवं अभिमन्यु सिंह का बाउंड्रीवाल तोड़ दिया था। इस मामले में आदित्यपुर थाने में शिकायत भी की गई थी।

जमीन पर कब्जा करने के आरोप इधर, मंगलवार को अशोक सिंह, राधेश्याम कश्यप, बुलेट राम नारायण सिंह, संतोष कुमार, चितरंजन कुमार, आरती देवी, हीरा देवी समेत कई लोगों ने अमित कुमार एवं अभिमन्यु सिंह पर ही उनकी जम...