मुंगेर, मार्च 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। होली के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच बुधवार की दोपहर आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में दो समदायों के बीच बीच हुई झड़प ने अचानक तनाव का रूप ले लिया। सदर बाजार और रामपुर कॉलोनी को जोड़ने वाले अवैध रेलवे पथ पर रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव में बदल गया। घटना में एक युवक घायल हो गया, जबकि कई अन्य को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुंगेर सदर के एसडीपीओ अभिषेक आनंद तथा जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। घायल युवक छोटू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जमालपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। वहीं और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक समेत अलग अलग मामलों में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.