मुंगेर, मार्च 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वीं जयंती रविवार को जमालपुर सत्संग मंदिर परिसर जमालपुर परिसर में समारोहपूर्वक मनायी गयी। सुबह 4.30 बजे वेद मांगलिक, उषा कीर्तन, समवेत प्रार्थना सभा, शोभा यात्रा, धर्म सभा, मातृ सम्मेलन, भजन-कीर्तन, प्रवचन और आराधना आदि कार्यक्रम आयोजित किए। भक्तों ने श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के तैल्य चित्रों के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली, तथा मंदिर परिसर से निकलकर बाजार होते हुए पुन: जयंती पर पहुंची और उनके आदर्श व विचारों को आत्मसात करने की सामूहिक संकल्प लिया। मौके पर जमालपुर, मुंगेर सहित बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर के हजारों भक्त अपनी उपस्थित दर्ज कर जयंती महोत्सव को सफल बनाया। मौके पर डॉ. श्याम कुमार, अरूण यादव, विपिन, विमल, हरेंद्र मंडल, मुकेश, पवन, प्रभात सिन्हा सहित...