मुंगेर, अप्रैल 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में रखी प्रतिमा विसर्जन की ट्रॉलीमें आग लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का मामला सामने आया है। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 12 स्थित मारवाड़ी दुर्गा स्थान के प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए रखी गई ट्रॉली में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, लेकिन मारवाड़ी समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया और स्थिति को संभाल लिया।इस बावत नप वार्ड पार्षद साईं शंकर ने जमालपुर थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.