मुंगेर, अप्रैल 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के बड़ी केशोपुर स्थित वार्ड संख्या 24 में चोरों ने एक बार फिर से बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति उड़ा ली। इस घटना के बाद केशोपुर इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस बावत मकान मालिक सह स्व. महेंद्र साव का पुत्र राजीव कुमार ने बताया कि अपने परिवार के साथ किसी आवश्यक कार्य से पटना गए हुए थे। घर की सुरक्षा को लेकर उन्होंने मुख्य गेट की चाबी अपने पड़ोसी प्रमोद रजक को सौंप रखी थी। इसी दौरान अचानक प्रमोद रजक के बड़े पुत्र दीपू रजक ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही अपने परिवार के साथ जमालपुर लौटे। घर पहुंचते ही मेरा और परिवार सदस्यों के होश उड़ गए। सभी कमरों के ताले...