खगडि़या, मई 3 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बाइपास में शनिवार को वाहनों के आवागमन से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम लगभग डेढ़ घंटे रही। जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि नगर प्रशासन जमालपुर बाजार में नो एंट्री का पालन कराने में विफल हो रहे है। नो एंट्री का पालन नही होने से खुलेआम छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन जमालपुर बाजार में होता रहता है। शनिवार को नो-एंट्री लागू होने के कारण भी करीब एक घंटे तक वाहनों से भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- कहीं नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने तो कहीं अतिक्रमण से रही जाम की स्थिति जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगो ने बताया कि नो-एंट्री लागू नही करने और वाहनों के अनियंत्रित...