छपरा, मई 26 -- छेड़खानी व घर पर हमले को लेकर दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर पर चढ़कर हमला करने, मारपीट करने आदि का गंभीर आरोप लगाते हुए मढ़ौरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण पहले पक्ष की महिला ने छेड़खानी का विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 24 मई को दोपहर करीब एक बजे वे खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान गांव के ही चंदन कुमार और कुंदन कुमार ने उनके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो दोनों वहां से चले गए। आरोप है कि इसी घटना से नाराज होकर उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे आरोपी...