मुंगेर, अप्रैल 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर में पानी संकट से जुझ रहे वार्ड नंबर 27 और 31 की महिलाओं ने शहर के समाजसेवियों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची, तथा जलापूर्ति की सुविधा व हर घर जल-नल योजना के तहत कनेक्शन की मांग की। महिला वार्डवासियों का नेतृत्व समाजसेवी सनम कुमार उर्फ बबलु और मनीष मंडल ने संयुक्त रूप से किया, तथा दो सूत्री मांग भरा एक ज्ञापन डीएम के नाम कार्यालय में सौंपा। सनम कुमार उर्फ बबलू पासवान और मनीष मंडल ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जल संकट दिन-प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है। वार्ड संख्या 27 और 31 में पेयजल की भारी किल्लत से परेशान करीब 30 हजार की आबादी को अब भी हर घर नल जल योजना का लाभ नहीं मिला है। इस समस्या को लेकर स्थानीय महिलाओं ने 8 अप्रैल को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद नगर परिषद प्रश...