मुंगेर, अप्रैल 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनगणना के पहले चरण को लेकर जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में भी तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। प्रशासन ने मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) कार्य को लेकर पूरी मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को रॉयल पैलेस परिसर में दर्जनों सुपरवाइजरों और प्रगणकों के बीच आवश्यक प्रपत्रों का वितरण किया गया, ताकि जमीनी स्तर पर कार्य समय पर शुरू हो सके। कार्यक्रम का नेतृत्व मुंगेर के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी (डीएसओ) आनंद प्रकाश ने किया। इस दौरान नगर परिषद जमालपुर के कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम, मास्टर ट्रेनर संजय कुमार चौरसिया, आलोक देव, शैलेश कुमार चंचल और राकेश कुमार राणा सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।अधिकारियों यह भी पढ़ें- स्व-गणना में हर व्यक्ति को पूरी गंभीरता से सहभागी होन...