मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जमालपुर प्रखंड में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विशेष 'संगठन सृजन एवं जनसंपर्क अभियान' चलाया गया। अभियान के तहत पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया। अभियान का नेतृत्व जमालपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कपिलदेव शर्मा तथा मुंगेर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक सह प्रखंड प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दोनों नेताओं ने विभिन्न पंचायतों, वार्डों और ग्रामीण इलाकों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों को कांग्रेस की नीतियों और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सृजन साथी अभि...