खगडि़या, मई 12 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत जमालपुर बाजार में मंगलवार की दोपहर भीषण जाम लग गया। यह जाम लगभग एक घंटे तक बना रहा। जिससे आमलोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का मुख्य कारण बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों किनारों पर फुटकर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण बताया जा रहा है। मंगलवार को लगे इस जाम में कई स्कूल वाहन भी फंस गए, जिससे तेज धूप में बच्चों और छात्रों को काफी कठिनाई हुई। सड़क पर वाहन लंबे समय तक धीमी गति से रेंगते रहे, और राहगीर परेशान दिखे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही अक्सर बाधित होती है। यह भी पढ़ें- जाम के हलकान से रहे लोग रेंगती रहीं छोटी - बड़ी गाड़ियां जिससे इस क्षेत्र में नियमित रूप से जाम की स्थिति बनी रहती है। निवासियों का कहना है कि ब...