मुंगेर, मार्च 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। फुलका के ऐतिहासिक मैदान में रविवार को खेल गतिविधियों का उत्साह देखने को मिला। एक ओर जहां युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के तहत रोमांचक मुकाबला खेला गया, वहीं दूसरी ओर कृष्णा फिजिकल अकादमी के तत्वावधान में द्वितीय एथलेटिक प्रतियोगिता मिनी मैराथन फुलका 2026 का सफल आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की अच्छी भागीदारी रही। फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में आशीर्वाद क्लब शीतलपुर और एमएफसी भागलपुर के बीच मुकाबला हुआ। मैच में आशीर्वाद क्लब शीतलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएफसी भागलपुर को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। आशीर्वाद क्लब की ओर से जर्सी नंबर 16 मोहम्मद सैफ ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल किया और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। ...