मुंगेर, मार्च 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर के अधीन आने वाली रेलवे कॉलोनियों में जर्जर क्वार्टरों को लेकर एक ओर सिविल रेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। देखरेख के अभाव में वर्षों से खस्ताहाल हो चुके कई रेलवे क्वार्टरों को चिन्हित कर ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इन कॉलोनियों में अवैध कब्जा और झुग्गी-झोपड़ियों के कारण बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर रेल सहित सिविल क्षेत्र की पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने बीते दिनों रेलवे कॉलोनियों में हुई घटना-दुघटनाओं को देखते हुए एक्शन प्लान तैयार किया है। तथा इन रेलवे कॉलोनियों की विशेष जांच की जाएगी। यहां अधिकृत रेलकर्मियों और अनधिकृत कब्जाधारियों की सूची पर एक्शन होगा। गौतरलब ...