मुंगेर, अप्रैल 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। जैसे ही उनकी गाड़ी अस्पताल परिसर में पहुंची, डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने उपस्थिति पंजी (रजिस्टर) की गहन जांच की। रजिस्टर में दर्ज हाजिरी के अनुसार जब उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों की मौजूदगी की पड़ताल शुरू की, तो कई कर्मियों की अनुपस्थिति सामने आई। इस दौरान कार्यालय कर्मियों में भी हलचल देखी गई।सिविल सर्जन ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल परिसर, ओपीडी, प्रसव कक्ष और शौचालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का सख्त निर...