मुंगेर, मई 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर परिसर में गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन दलसिंहसराय शाखा की मेडिकल टीम द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। यह शिविर विशेष रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए लगाया गया था, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस बार 22वां नेत्र जांच शिविर था, जिसमें कुल 105 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 31 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर से दलसिंहसराय अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उनका मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...