मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिन्दी विभाग, जमालपुर कॉलेज जमालपुर तथा इन्फाइनाइट नर्चर एकेडमिक वेलफेयर फाउंडेशन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विशिष्ट व्याख्यान माला (एपिसोड-1) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मॉरीशस के वरिष्ठ हिंदी-भोजपुरी साहित्यकार व कवि हीरालाल लीलाधर मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित थे। उन्होंने "भारत-मॉरीशस सांस्कृतिक साहित्यिक संबंध" विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुंगेर के कवियों की ओर से मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साहित्यकार प्रमोद निराला ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत और मॉरीशस के सांस्कृतिक-साहित्यिक संबंधों के बीच हीरालाल लीलाधर एक सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं महाविद्यालय की ओर से डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि मॉरीशस ने भारतीय सांस...