जमालपुर के 30 राजमिस्त्रियों को मिला भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण का प्रशिक्षण
मुंगेर, जून 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर परिसर में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत संचालित 10 दिवसीय भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य राजमस्त्रियों को आधुनिक एवं आपदा-रोधी निर्माण तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित भवन निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंडियन्स के समन्वयक पुष्कर सूद एवं मध्य प्रदेश के सतना से आए प्रशिक्षक रमेश साकेत ने चयनित 30 राजमस्त्रियों को भवन निर्माण की उन्नत तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण तथा संरचनात्मक मजबूती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। प्रशिक्षकों ने बताया कि वर्तमान समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.