मुंगेर, मार्च 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जसीडीह में आयोजित ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के 29वें वार्षिक अधिवेशन में जमालपुर के मनोज कुमार को सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार केंद्रीय सहायक संगठन सचिव चुना गया। इस उपलब्धि के बाद रविवार देर शाम उनके जमालपुर पहुंचने पर यूनियन नेताओं और रेल कर्मचारियों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज कुमार ने यूनियन के प्रेसिडेंट विनोद शर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दोबारा भरोसा जताया जाना, उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे जमालपुर रेल कारखाना के लिए सम्मानजनक क्षण बताया। साथ ही वर्किंग प्रेसिडेंट बी.सी. शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन) को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा क...