जमालपुर के मजदूर का चंदौली में मिला शव, चक्काजाम
मिर्जापुर, अगस्त 14 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोगहरा गांव निवासी 26 वर्षीय अजय बियार का शव चंदौली के अकोढ़वा गांव स्थित तालाब में उतराया मिला। परिजनों ने चंदौली पहुंचकर शव की शिनाख्त की, उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घरवाले शव लेकर देर शाम जमालपुर गोगहरा गांव पहुंचे।
घटना का विवरण घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने जमालपुर थाना मोड़ चौराहे पर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिए। मृतक की पत्नी नगीना देवी ने बताया कि उसके पति को गांव के ही दो लोग दस अगस्त को मजदूरी करने के लिए साथ लेकर गए थे। उसके बाद पति वापस नहीं लौटे। पत्नी ने पति के लापता होने की जमालपुर थाने में तहरीर देकर तलाश कराने की मांग की। तभी बुधवार को चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के अकोढ़वा गांव स्थित तालाब में पति के शव मिलने की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.