लखीसराय, फरवरी 15 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के मैदान में शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में जमालपुर मानगढ़ की टीम ने स्थानीय तथा आयोजक टीम पीसीसी को 82 रनों से हराकर विजय प्राप्त किया । विजेता टीम के 203 रनों के जवाब में ओपनर सुरेंद्र और राजा ने 24-24 रन तो जीतेंद्र ने शानदार 36 रन बनाए। कोमल, सूरज और गोपाल ने दो-दो विकेट लिए। विजेता टीम की ओर से रौशन 42, दीपक 37 और राहुल ने 21 रन बनाए थे। अभिषेक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए और 17 रन बनाने के कारण उसे मेन आफ द आप द मैच घोषित किया गया। राहुल ने दो एवं संदीप ने एक विकेट लिए। नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि सजन कुमार, उप-सभापति बालेश्वर सिंह, प्रवीण राठौर आदि ने विजेता एवं उपविजेता को कप प्रदान किया। अमर, राजू ने अंपायरिंग तो शुभम, धीरेंद्र ने कमेंट्री की। सुभाष सिंह समेत अन्य खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.