मुंगेर, मार्च 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मंगलवार को चार घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर रेल ट्रैक को अपग्रेड किया गया। ब्लॉक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लिया गया। ताकि कारखाना गेट संख्या 6 (लोको गेट) के समीप लूप लाइन में तकनीकी कार्य कराया जा सके। इस दौरान रेल पटरी के स्विच का भार 52 किलोग्राम से बढ़ाकर 60 किलोग्राम कर दिया गया। ट्रैक उन्नयन के बाद इस खंड पर ट्रेनों के अधिक गति से सुरक्षित संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस बावत स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मेगा ब्लॉक के दौरान कार्य पूरी योजना और सतर्कता के साथ संपन्न कराया गया। विशेष बात यह रही कि तकनीकी कार्य के बावजूद किसी भी ट्रेन के परिचालन पर असर नहीं पड़ा और रेल यातायात सामान्य बना रहा। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कार्य पूरा कर लिया गया। मेगा ब्लॉक के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.