मुंगेर, जुलाई 17 -- जमालपुर, इम्तेयाज आलम/ निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने जमालपुर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए जमालपुर किऊल मेमू पैसेंजर ट्रेन का जसीडीह तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत 21 जुलाई 2026 से ट्रेन संख्या 63423 जमालपुर किऊल मेमू पैसेंजर का परिचालन किऊल से आगे ट्रेन संख्या 63574 किऊल जसीडीह मेमू पैसेंजर के रूप में किया जाएगा। वहीं वापसी में 63573 जसीडीह किऊल मेमू किऊल पहुंचने के बाद उसी रेक से 63424 किऊल जमालपुर मेमू पैसेंजर बनकर जमालपुर के लिए रवाना होगी। इस निर्णय से जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। अब उन्हें जसीडीह जाने के लिए किऊल में ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी। खासकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं तथा दैनिक यात्रियों को यह सुवि...