मुंगेर, अक्टूबर 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी), जमालपुर में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। इसके बाद संस्थान परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर संकायाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य प्रेम प्रकाश, वरिष्ठ आचार्य (एसपीडब्ल्यूएमटी) राजीव कुमार, आचार्य मो. अय्यूब खान, सिद्धार्थ शंकर, सुसरण तिरु, शिशिरचंद्र शेखर सहित संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक कार्य-संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।इरि...