गिरडीह, अप्रैल 18 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय पंचायत के जमामो गांव के निवासी 60 वर्षीय अर्जुन शर्मा का शव शनिवार को गांव के ही कुएं में तैरता हुआ पाया गया। कुएं में अर्जुन शर्मा का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि अर्जुन शर्मा शराब का सेवन करते थे। शुक्रवार को वह शराब पीकर घर आए थे। शुक्रवार रात में वह किसी कारण से नशे में घर से निकल कर चले गए और गांव के ही एक डारी नुमा कुएं में कूद गए। कुछ देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उनकी काफी खोजबीन की। यह भी पढ़ें- संशोधित: जमामो के व्यक्ति का कुएं से मिला शव लेकिन वह कहीं भी नहीं मिले। शनिवार की सुबह जब गांव के ही कोई व्यक्ति उक्त कुएं में पानी भरने गया, तो किसी का शव कुएं में तैरता हुआ देखा। इसके बाद इसकी खबर गांव में फैल गई। जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.