जमाबंदी सुधार में लापरवाही पर सचिव ने दी चेतावनी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुशहरी, हिसं। अंचल कार्यालय का शनिवार को राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. सुनील कुमार झा ने निरीक्षण किया। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान जमाबंदी सुधार कार्य की धीमी प्रगति पर भड़क गए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. झा ने बताया कि मुशहरी अंचल में 22,707 सात जीरो खाता तथा 27,328 मिसिंग प्लॉट से संबंधित जमाबंदियों में त्रुटियों का सुधार किया जाना है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखागार का जायजा लेने के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया। संयुक्त सचिव ने सीओ और आरओ को प्रत्येक रविवार को मुखिया एवं सरपंचों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.