जमाबंदी में गड़बड़ी का आरोप, कार्रवाई की मांग
सहरसा, जून 12 -- सहरसा, संवाद सूत्र। कहरा अंचल में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी पर भूमि अभिलेखों में छेड़छाड़ कर गलत नाम दर्ज करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कहरा निवासी शत्रुध्न साह ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता, डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज जमाबंदी पंजी-2 में कथित रूप से छेड़छाड़ कर दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़ दिया गया। पीड़ित का कहना है कि संबंधित राजस्व कर्मचारी के स्थानांतरण के दौरान यह गड़बड़ी की गई तथा बाद में ऑनलाइन जमाबंदी में भी उक्त नाम दर्ज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बिना स्थल जांच किये ही कर्मचारी ने जमीन का कर दिया दाखिल-खारिज, सीओ ने पूछा स्पष्टीकरण हालांकि शिकायत के बाद ऑनलाइन अभिलेख एवं लगान रसीद से नाम हटा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.