जमानियां स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, मई 11 -- जमानियां। जमानियां रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों में रोष है। इस समस्या को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति और स्थानीय नागरिकों ने रविवार को उप स्टेशन अधीक्षक आदित्य राज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रेलवे प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी अहम ट्रेनों का ठहराव न होने से छात्रों, व्यापारियों, मरीजों और नौकरीपेशा वालों को काफी दिक्कत है। खासकर सुबह और शाम के समय ट्रेनों की कमी से यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है। रेल यात्री कल्याण समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज में न्यू फारबिसगंज स्टेशन चालू करने की डीआरएम से मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.