गाजीपुर, मई 3 -- जमानियां। नगर कस्बा में बंदरों का आतंक राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। बंदर झुंड में आकर लोगों से खाने-पीने का सामान, बैग, मोबाइल और चश्मा छीन लेते हैं और कई बार बंदर घरों में घुसकर सामान तोड़ते और कपड़े फाड़ देते हैं। इस दौरान कई मामलों में बंदर लोगों को काट कर घायल कर दे रहे हैं, जिससे लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगवाने पड़ रहे हैं। दूरहिया के पठान टोली, लोदीपुर, कस्बा बाजार सहित कई मोहल्लों में भय का माहौल है। बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और नगर पालिका से समाधान की मांग की है। यह भी पढ़ें- बंदर ने रेलवे अधिकारी पर हमला कर किया घायल यह भी पढ़ें- 'बंदरों के आतंक से निजात दिलाएं' यह भी पढ़ें- बंदरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर ...