चंदौली, मई 9 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी ब्लॉक पर पहुंचने के लिए सैयदराजा जमानिया मुख्य मार्ग से ब्लॉक भवन तक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। करीब 95 लाख की लागत से सात सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा। शुक्रवार को पटरी सहित दस मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद मिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ हो गया है।बरहनी ब्लाक के लिए यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के बाउंड्री के किनारे से दलित बस्ती होते हुए एक रास्ता था लेकिन रास्ता सकरा होने के कारण चार पहिया और बड़े वाहन जाने मे असुविधा हो रही थी। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से लोगों ने इसकी शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- 18 महीने में फोरलेन बनाकर तैयार करने का लक्ष्य इसके बाद विधायक की पहल पर नए मार्ग का यहां निर्माण कराया जाएगा। विधायक के निर्देश पर जिला पंचायत...