गाजीपुर, मई 31 -- जमानियां। जमानियां-धरम्मरपुर गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते 24 घंटे लाल बाबू लदे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही जारी है, जिससे पुल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह से दिन-रात भारी ट्रेलर इस मार्ग से गुजर रहे हैं, लेकिन परिवहन और खनन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से पुल की संरचना कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। वाहन चालक पुलिस व्यवस्था को भी नजरअंदाज कर बेखौफ होकर आवागमन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांपते पुलों पर धड़क रहा दोआबा का दिल इस मार्ग से जमानियां क्षेत्र सहित आसपास के जिलों और बिहार तक आवागमन सुगम हुआ है, लेकिन भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से हादसे की ...